📅 जनवरी-मार्च 2026

हिंदी पत्रकारिता की विकास-कथा

👤

प्रो. कृपाशंकर चौबे

हिंदी पत्रकारिता भारतीय समाज, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के विकास की एक महत्त्वपूर्ण धारा रही है। प्रस्तुत शोध में हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, उसके विकास के विभिन्न चरणों और सामाजिक-राजनीतिक संदर्भों में उसकी भूमिका...
📖 Read More
📄 Abstract

सारांश हिंदी पत्रकारिता भारतीय समाज, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के विकास की एक महत्त्वपूर्ण धारा रही है। प्रस्तुत शोध में हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, उसके विकास के विभिन्न चरणों और सामाजिक-राजनीतिक संदर्भों में उसकी भूमिका का विश्लेषण किया गया है। हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत 30 मई, 1826 को कलकत्ता से ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ के प्रकाशन के साथ ही। यह काल हिंदी पत्रकारिता के नवजागरण का दौर था, जिसमें भाषा के विकास के साथ-साथ जनजागरण की भावना भी प्रबल हुई। शुरुआती दौर में पत्रकारिता का स्वरूप सीमित संसाधनों और औपनिवेशिक प्रतिबंधों के बीच विकसित हुआ, लेकिन इसके बावजूद यह सामाजिक सुधार और शिक्षा के प्रसार का माध्यम बना। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस समय के पत्र-पत्रिकाओं ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनमत तैयार कर राष्ट्रवादी विचार को तो सुदृढ़ किया ही साथ ही भारतीय समाज में व्याप्त सामाजिक कुरूतियों के विरुद्ध भी जागरण किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी पत्रकारिता में व्यावसायिकता और संस्थागत विकास का विस्तार हुआ। इस दौर में पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, शासन की नीतियों की समीक्षा करने और आम जनता की समस्याओं को उजागर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, इसी समय से पत्रकारिता में बाजारीकरण और राजनीतिक प्रभाव के मुद्दे भी उभरने लगे, जिनका प्रभाव इसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर पड़ा। प्रस्तुत शोध पत्र में यह भी विश्लेषण किया गया है कि हिंदी पत्रकारिता ने किस प्रकार समाज के विभिन्न वर्गों—ग्रामीण, शहरी, वंचित और युवा—को जोड़ने का कार्य किया है। साथ ही, भाषा की सरलता और जनसरोकारों से जुड़ाव ने इसे व्यापक पाठक वर्ग प्रदान किया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि हिंदी पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उपकरण रही है, जिसने समय-समय पर अपने स्वरूप में परिवर्तन करते हुए भी अपने मूल उद्देश्य—जनहित और जागरूकता—को बनाए रखा है।

Cover