
डॉ. धीरज ककाड़िया
डॉ. धीरज काकड़िया भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। अपने विशिष्ट कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें आयुक्त (मनोरंजन एवं विलासिता कर), गुजरात सरकार; सचिव (भारतीय प्रेस परिषद); महानिदेशक (प्रकाशन विभाग) तथा महानिदेशक (आकाशवाणी) शामिल हैं। डॉ. धीरज काकड़िया ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में बी.ई., विधि में एलएल.बी., एमबीए तथा पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने दो पुस्तकें लिखी हैं: "महात्मा: ए ग्रेट कम्युनिकेटर" और "गीता सरिता"। उनकी पुस्तक "महात्मा: ए ग्रेट कम्युनिकेटर" की प्रस्तावना भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने लिखी है।


