
डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की 1991 बैच की अधिकारी, डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ वर्तमान में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) की कुलपति के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. प्रज्ञा एक प्रतिष्ठित मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें भारत सरकार के विभिन्न मीडिया संगठनों में कार्य करने का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें महानिदेशक, आकाशवाणी एवं समाचार सेवा प्रभाग; महानिदेशक, पत्र सूचना कार्यालय; निदेशक (समाचार), दूरदर्शन केन्द्र, जयपुर; तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं पत्र सूचना कार्यालय की क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में उल्लेखनीय जिम्मेदारियाँ शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
डॉ. प्रज्ञा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से "सामाजिक-आर्थिक संकटों की प्रस्तुति में मीडिया की भूमिका: आर्थिक मंदी और मीडिया अंतर्संवाद का समाजशास्त्रीय विश्लेषण" विषय पर पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।
प्रकाशन एवं संपादकीय कार्य:
डॉ. प्रज्ञा के कम्युनिकेटर, योजना, कुरुक्षेत्र और कम्युनिकेशन टुडे जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं विभिन्न समाचार पत्रों में 200 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय अनुभव:
उन्होंने भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दौरों जैसे अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, रूस, कनाडा, जर्मनी, इथियोपिया और तंज़ानिया में सहभागिता की है तथा जी20, ब्रिक्स और भारत–अफ्रीका मंच जैसी अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों को कवर किया किया है। उन्होंने बर्कले विश्वविद्यालय, कार्डिफ तथा क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑस्ट्रेलिया सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
डॉ. प्रज्ञा का व्यापक अनुभव राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लोक संचार और मीडिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।