भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) का पूर्वी भारत क्षेत्रीय केंद्र वर्ष 1993 में ओडिशा के ढेंकनाल में स्थापित किया गया था। यह भारतीय जन संचार संस्थान का पहला क्षेत्रीय केंद्र था, जिसे मध्य ओडिशा के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र में स्थापित किया गया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह केंद्र रेल एवं सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-55) दोनों माध्यमों से सुगमता से जुड़ा हुआ है।

यह क्षेत्रीय केंद्र अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा ओड़िया पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित करता है। वर्ष 1993 से अब तक यह केंद्र लगभग 2,000 मीडिया पेशेवरों को प्रशिक्षित कर चुका है। इनमें से अधिकांश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख मीडिया संगठनों, सरकारी संस्थानों तथा स्वैच्छिक संगठनों में कार्यरत हैं।

लगभग 7.5 एकड़ में फैला यह सुंदर परिसर पनिहोला पहाड़ियों की घाटी में स्थित है। ‘पनिहोला’ का ओड़िया भाषा में अर्थ ‘ओस की बूंदें’ है। उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरणआसपास का औद्योगिक परिवेश तथा आईआईएमसी के सशक्त पूर्व छात्र नेटवर्क नेढेंकनाल केंद्र को मीडिया जगत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

अपने दो पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों के अतिरिक्तढेंकनाल केंद्र विभिन्न सरकारी एवं अर्ध-सरकारी संस्थाओं के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी संचालन करता है।

वर्तमान में केंद्र में अंग्रेजी पत्रकारिता कार्यक्रम के लिए 68 तथा ओड़िया पत्रकारिता कार्यक्रम के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ओड़िया पत्रकारिता कार्यक्रम में सीटों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी जाएगी।

सुविधाएँ

भारतीय जन संचार संस्थान, ढेंकनाल परिसर में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में समृद्ध पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला तथा उन्नत ऑडियो-विजुअल प्रयोगशाला की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, विशाल स्मार्ट कक्षाएं तथा 150 सीटों की क्षमता वाला सभागार भी उपलब्ध है। छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक छात्रावास, मीडिया संग्रहालय, योग हॉल, ओपन एयर जिम तथा विस्तृत कैंटीन की सुविधाएं भी परिसर में उपलब्ध हैं। संकाय सदस्यों के लिए आवासीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई है।

पुस्तकालय : परिसर में स्थित पुस्तकालय में जनसंचार एवं मीडिया के विभिन्न आयामों से संबंधित 6,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। पुस्तकालय में अंग्रेजी एवं ओड़िया भाषा के विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की नियमित सदस्यता भी ली जाती हैजिससे विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सके।

प्रकाशन : पूर्वी भारत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा अंग्रेजी एवं ओड़िया भाषाओं में 30 से अधिक मोनोग्राफ प्रकाशित किए गए हैं। इनमें Agricultural Journalism, Peace Journalism, Child Reporting, Election, Sports and Business Journalism, Language, Culture and Identity तथा History of Public Relations जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

छात्रावास : छात्र एवं छात्राओं के लिए सुसज्जित छात्रावास उपलब्ध हैं। प्रत्येक कक्ष में दो विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है। छात्राओं के लिए महानदी छात्रावास में 36 कक्ष तथा छात्रों के लिए ब्रह्मपुत्र छात्रावास में 30 कक्ष उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य और मनोरंजन : विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए परिसर में आवश्यक उपकरणों से युक्त ओपन एयर जिम स्थापित किया गया है। मनोरंजन के लिए छात्रावासों में इंडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्तबैडमिंटन कोर्ट तथा ट्रेकिंग ट्रैक जैसी आउटडोर सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

निःशुल्क वाई-फाईशैक्षणिक भवन तथा दोनों छात्रावासों में निःशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है।

  •  क्षेत्रीय निदेशक
  • संकाय सदस्य
  • शैक्षणिक कार्यक्रम
  • आयोजन एवं गतिविधियां
  • प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप प्रकोष्ठ
  • संपर्क जानकारी
  • यात्रा एवं छात्रावास परामर्श दस्तावेज
  • आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaint Committee)